Tuesday, December 3, 2019

सीजन की पहली ठंडी सुबह, सामान्य से दो डिग्री कम हुआ अधिकतम तापमान, 83 साल पहले दिसंबर में 1.1 डिग्री तक लुढ़क गया था पारा

इंदौर .शहर में मंगलवार की सुबह सीजन में अब तक की सबसे ठंडी सुबह थी। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा होकर 17 डिग्री रहा। अगले दो दिन में पारा और नीचे जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर का सामान्य न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच होता है, वहीं इस महीने दिन का तापमान उच्चतम 27.2 डिग्री होता है। अभी जो हवाएं चल रही हैं, वे देश के मध्यवर्ती एवं उत्तरीय भाग में शीतलहर पैदा करती हैं।

आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में इंदौर में अधिकतम तापमान 31 दिसंबर 2015 को 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। वहीं अब तक की सबसे ठंडी रात 27 दिसंबर 1936 को रही, जब न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 1967 में दिसंबर में अधिकतम कुल बारिश 108.5 मिमी (करीब 4 इंच) और 17 दिसंबर 2009 को 24 घंटों में 53.0 मिमी (करीब दो इंच) बारिश दर्ज हुई है। पिछले 10 साल की बात करें तो 2014 में 17 दिसंबर को पारा 5.0 डिग्री रहा।

वर्ष 2014 में दिसंबर में 5 डिग्री तक गया था न्यूनतम तापमान
साल न्यूनतम दिनांक
2009 11.2 31 दिसंबर
2010 07.4 17 और 18 दिसंबर
2011 9.6 29 दिसंबर
2012 8.2 25 दिसंबर
2013 8.8 20 दिसंबर
2014 5.0 17 दिसंबर
2015 7.0 24 दिसंबर
2016 9.1 19 और 26 दिसंबर
2017 8.8 27 दिसंबर
2018 6.6 29 दिसंबर
(आंकड़े मौसम विभाग के मुताबिक।
तापमान डिग्री सेल्सियस में।)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On the first cold morning of the season, the maximum temperature dropped by two degrees below normal, mercury dropped to 1.1 degree in December 83 years ago.


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/on-the-first-cold-morning-of-the-season-the-maximum-temperature-dropped-by-two-degrees-below-normal-mercury-dropped-to-11-degree-in-december-83-years-ago-126200349.html

No comments:

Post a Comment