Wednesday, December 25, 2019

कृष्णा हॉस्पिटल में डॉक्टर गायब थे और आईसीयू में मरीज नर्स के भरोसे मिले

सीएमएचओ डॉ. मृदुल सक्सैना ने हुरावली चौराहे के पास संचालित कृष्णा हॉस्पिटल पर बुधवार को छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान सीएमएचओ को वहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। आईसीयू में भर्ती दो गंभीर मरीज नर्स के भरोसे थे। नर्स के पास न तो रजिस्ट्रेशन था और न ही डिग्री दिखा पाई। सीएमएचओ ने हॉस्पिटल संचालक को नोटिस जारी किया है।

कलेक्टर अनुराग चौधरी को शिकायत मिली थी कि हुरावली चौराहे के पास कृष्णा हॉस्पिटल में न तो ट्रेंड स्टाफ है और न ही डॉक्टर। कलेक्टर ने कार्रवाई करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। सीएमएचओ डॉ. मृदुल सक्सैना, नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव, शाखा प्रभारी अखिलेश जैन के साथ बुधवार दोपहर कार्रवाई करने पहुंच गए। आईसीयू में दो मरीज भर्ती मिले, जिनमें एक मरीज को झटके आ रहे थे और दूसरा मरीज निमोनिया और खून की कमी से पीड़ित था। यहां कोई डॉक्टर नहीं था। अस्पताल में इलाज की रेट लिस्ट भी नहीं थी। यहां संचालित मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट भी नहीं मिला। पूरे अस्पताल में एक स्टाफ नर्स मिली।

जच्चाखाना मुरार में बिक रहा था गुटखा, संचालक को जेल भेजा

जच्चाखाना मुरार का बुधवार की सुबह औचक निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम रिंकेश वैश्य को एक अटेंडेंट गुटखा खाते हुए मिला। इसे देखकर एडीएम नाराज हुए और एडीएम ने अपने गनर को पैसे देते हुए गुटखा लेने के लिए भेज दिया और उसके पीछे-पीछे चल दिए। गनर ने मिल्क पार्लर संचालक रामहेत गुर्जर को पैसे देकर गुटखा मांगा तो उसने तंबाकू गुटखा दे दिया। तभी उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और बोले कि गुटखा बेचना प्रतिबंधित है और आप अस्पताल के अंदर ही बेच रहे हो। उन्होंने एंटी तंबाकू अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. आलोक पुरोहित को बुलाकर कहा, आप शहर में तंबाकू नियंत्रण की बात करते हो और तुम्हारे ही अस्पताल में तंबाकू बिक रही है, आप देख क्या रहे हो। एडीएम ने अस्पताल में गंदगी मिलने और सर्दी से बचाव के लिए इंतजाम न होने पर सिविल सर्जन को जिला अस्पताल व जच्चाखाने में अलाव जलवाने के निर्देश दिए।

कृष्णा हॉस्पिटल पर कार्रवाई करते हुए सीएमएचओ डॉ. मृदुल सक्सैना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gwalior News - mp news doctors were missing at krishna hospital and patients in icu met with nurse


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-doctors-were-missing-at-krishna-hospital-and-patients-in-icu-met-with-nurse-074522-6266399.html

No comments:

Post a Comment