Wednesday, December 25, 2019

वीरांगना एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाए, इलाहाबाद से मथुरा के बीच 31 मार्च तक चलेगी

ग्वालियर| इलाहाबाद से मथुरा के बीच चलने वाले विशेष ट्रेन वीरांगना एक्सप्रेस अब 31 मार्च तक चलेगी। अभी तक इस ट्रेन का संचालन 31 दिसंबर तक होना था। लेकिन यात्रियों की मांग पर इसका संचालन बढ़ा दिया है। ट्रेन नंबर 04135 इलाहाबाद से प्रत्येक रविवार, मंगलवार व गुरुवार को रवाना होगी। यह ट्रेन 2 जनवरी 2020 से 31 मार्च तक संचालित होगी। जबकि मथुरा से 3 जनवरी से 1 अप्रैल 2020 तक ट्रेन नंबर 04136 प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित की जाएगी। इस ट्रेन का स्टाॅपेज नैनी, मानिकपुर, चित्रकूटधाम कर्वी, बांदा, महोबा, आेरछा, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट व मथुरा में दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-veerangana-express-trips-extended-will-run-from-allahabad-to-mathura-till-march-31-074524-6266400.html

No comments:

Post a Comment