टीम कमांडार ने बताया कि यदि कोई घायल व्यक्ति मिले तो सबसे पहले रिस्पांस चेक करें और रोगी का प्रारंभिक मूल्यांकन कर रक्तस्राव को रोके। बाजू या टांगों में लगी चोट के रक्तस्राव को रोकने के लिए सबसे पहले सीधा दबाव (डायरेक्ट प्रेशर) कोई साफ कपड़ा लें और चोट के ऊपर रखकर उसे पट्टी से कवर कर दें। इसके बाद ऊंचाई प्रदान करना और प्रेशर प्वाइंट को दबाना चाहिए।
यदि डायरेक्ट प्रेशर तरीके से रक्तस्राव न रुके तो दूसरा तरीका यह है कि चोट वाले स्थान को हृदय के लेवल से ऊपर उठाकर प्रेशर प्वाइंट को दबाना चाहिए। जिससे रक्तप्रवाह की गति कम हो जाए। इसके अलावा चोट के स्थान से एक या डेढ़ इंच शरीर की तरफ किसी साफ कपड़े से कुछ गैप रखते हुए एक गांठ लगाएं। फिर उसके ऊपर कोई लकड़ी या पेंन रखें और उसके ऊपर दोबारा दो टाइट गांठ लगाकर और घुमाकर टाइट कर लें और घड़ी में टाइम नोट कर लें तथा हर दो मिनट बाद 10 सेकंड के लिए ढीला करते रहे और रोगी को तत्काल अस्पताल लेकर जाएं। कार्यक्रम के दौरान होमगार्ड के जवान, अधिकारी और होमगार्ड कमांडेंट करण सिंह मौजूद रहे।
टीम उत्कृष्ट स्कूल के छात्रों को आज देगी प्रशिक्षण
बता दें कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम उप महानिरीक्षक आलोक कुमार सिंह के निर्देश पर निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में छतरपुर जिले में फैमरीलाइजेशन एक्सरसाइज के लिए कैंप कर रही है। टीम 21 दिसंबर को उत्कृष्ट विद्यालय में, 23 दिसंबर को पुलिस लाइन और कलेक्टर कार्यालय में, 24 दिसंबर ईशानगर तहसील में, 25 दिसंबर को महाराजपुर तहसील में, 26 दिसंबर को पुरातत्व विभाग खजुराहो में, 27 दिसंबर को नेहरू युवा केंद्र छतरपुर में और 28 दिसंबर को महारानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-training-ndrf-team-taught-precautions-and-prevention-in-accident-065624-6227001.html
No comments:
Post a Comment