कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को पुष्प अर्पण व द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथिजनों का स्वागत स्कूल प्रबंधन द्वारा पुष्पगुच्छ व स्वागत गीत के माध्यम से किया गया। स्कूल कप्तान द्वारा सभी अतिथियों को तिलक एवं बेज लगाया गया। इसके बाद स्कूल प्राचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतिवेदन में बताया गया कि कक्षा 12वीं (सीबीएसई बोर्ड) में इस स्कूल का परीक्षा परिणाम जबलपुर संभाग में सर्वश्रेष्ठ रहा। पूरे संभाग के 48 केंद्रीय विद्यालयों में छतरपुर को प्रथम स्थान मिला, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए स्कूल को संभागीय हरित विद्यालय 2019 के प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का भी विमोचन किया गया। वार्षिकोत्सव में छात्रों द्वारा रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बहुभाषीय अंतरराष्ट्रीय गीत, नागालैंड लोक नृत्य, पंजाबी नृत्य, बंगाली लोक नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि बुंदस ने विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास की कामना करते हुए छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट व राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों के अभिभावक, छात्र- छात्राएं, शिक्षक, स्कूल प्रबंध समिति के सदस्य सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-in-the-annual-report-the-principal-said-chhatarpur-got-first-place-in-the-cbse-board-examination-of-48-central-schools-of-the-division-065619-6227000.html
No comments:
Post a Comment