Sunday, December 22, 2019

काेचिंग पढ़ने आने के दौरान टीचर के पति ने छात्रा से की छेड़छाड़, केस दर्ज

बैतूल| कोतवाली थाना क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने आने वाली 12 साल की छात्रा के साथ पढ़ाने वाली टीचर का पति अश्लील हरकतें करता था। छात्रा ने थाने में शिकायत की तो बदनामी के डर से आरोपी ने फिनाइल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे ने बताया 12 साल की छात्रा आरोपी हेमंत अार्य के यहां कोठीबाजार के घर कोचिंग पढ़ने जाती थी। हेमंत की प|ी छात्रा को कोचिंग पढ़ाती थी। आरोपी छात्रा को अकेला पाकर अंदर के कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ करता था। छात्रा ने अपने परिजनों को यह बात बताई। इसके बाद परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे और युवक से कहा ऐसा क्यों करते हो। इस पर युवक ने फिनाइल पी लिया। युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। आरोपी युवक पर धारा 354 क, 506 व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-teacher39s-husband-molest-student-while-coming-to-study-case-filed-064559-6242764.html

No comments:

Post a Comment