Sunday, December 29, 2019

लक्की गार्डन की अतिक्रमण वाली दीवार ढहाई, संचालक बोला- दूसरे भी हटाओ

खंडवा.नाले पर अतिक्रमण कर बनाई लक्की गार्डन की लगभग 25 मीटर की दीवार को जिला प्रशासन ने रविवार शाम 5 बजे ढहा दिया। एसडीएम और निगमायुक्त ने पटवारी से जमीन की पहले नपती कराई, इसके बाद निगम की जेसीबी से 10 मिनट में दीवार तोड़ दी। मौके पर पहुंचे भू-स्वामी राजेंद्र पाल ने एसडीएम संजीव केशव पांडे से कहा साहब आपने अतिक्रमण हटाया अच्छा लगा, पास में ही दूसरे ने भी अतिक्रमण किया है, उसे भी हटाओ। इस बात से नाराज एसडीएम बोले चुप रहो, हमें न सिखाओ क्या करना है।

नाले पर अतिक्रमण कर संचालक पाल ने दीवार खड़ी की थी, जिसे हटाने को लेकर पहले भी भू-स्वामी को सूचना दी गई थी। अतिक्रमण हटाने पहुंचे बल की सूचना मिलने पर लक्की गार्डन को किराए पर लेकर चलाने वाले भाजयुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष रितेश कपूर अपने भाई श्याम कपूर के साथ अतिक्रमण वाले स्थान से टेंट का सामान हटवाने में जुटे रहे। अतिक्रमण हटाने के दौरान निगमायुक्त हिमांशु सिंह, सीएसपी ललित गठरे, टीआई मोघट मोहनसिंह सिंगोर, टीआई कोतवाली बीएल मंडलोई सहित राजस्व, निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

संघ की बैठक छोड़कर आए पाल, नहीं माने एसडीएम : संघ के वैकुंठनगर स्कूल के शिवनेरी कार्यालय में भाजपा के साथ समन्वय बैठक चल रही थी। जिसमें लक्की गार्डन के संचालक राजेंद्र पाल भी शामिल थे। जब उन्हें अतिक्रमण की जानकारी मिली तो वे बैठक छोड़कर मौके पर पहुंचे। पाल ने गार्डन के पास दूसरी ओर टाइल्स कारोबारी द्वारा किए गए अतिक्रमण की भी शिकायत की, लेकिन एसडीएम पांडे नहीं माने।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दीवार को ढहाती निगम की जेसीबी।


source https://www.bhaskar.com/mp/khandwa/news/the-encroaching-wall-of-the-lucky-garden-collapsed-the-operator-said-remove-others-126407182.html

No comments:

Post a Comment