पुलिस के अनुसार जमनिया गोडाखोह गांव निवासी शिवदयाल लोधी के 16 वर्षीय पुत्र संदेश लोधी और 15 वर्षीय सिद्धार्थ लोधी रविवार को खेत पर घूमने के लिए गए थे। इन दोनों ने अपने दोस्तों को भी मोबाइल करके खेत पर बुलाया था। दोस्तों के आने से पहले खेत में बने मचान पर जाने के लिए जब वे वहां पर जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी खेत में लगी डोरी में कट होने से सिद्धार्थ को करंट लग गया। बड़ा भाई संदेश उसे बचाने के लिए पहुंचा तो वह भी उसकी चपेट में आ गया। कुछ देर बाद उनके दोस्त वहां पहुंचे तो दोनों खेत में बेहोशी की हालत में पड़े नजर आए। दोस्तों ने सोचा कि शायद हमें परेशान करने के लिए छुप गए है। दोस्त जब खेत में आगे बड़े और बिजली की डोरी के करीब उन्हें पड़ा हुआ देखा तो वे समझ गए कि उन्हें करंट लग गया है। तब दोस्तों ने दौड़कर गांव जाकर परिजनों को खबर दी। परिजन खेत पर पहुंचे और लाइट की डोरी वहां से अलग कर दोनों को तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की एक बहन है: गोडाखोह गांव निवासी शिवदयाल लोधी के दो पुत्र और एक बेटी है। दोनों पुत्र संदेश व सिद्धार्थ की करंट लगने से रविवार को मौत हो गई है। अब उसके दोनों बेटों की मौत होने से मां का रो-रो कर बुरा हाल है। बेगमगंज थाने के एएसआई अरविंद पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है।
निगेटिव न्यूज
िसर्फ वे ही नकारात्मक खबरें, जो आपको जानना जरूरी हैं
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-two-brothers-died-due-to-electrocution-the-other-was-killed-in-saving-one-074019-6133266.html
No comments:
Post a Comment