केंद्र पर आने वाली महिलाओं का माला पहनाकर किया सम्मान
भास्कर संवाददाता| गोहद
आंगनबाड़ी केंद्र अतरसोहा में बुधवार को गर्भवर्ती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता उर्मिला शर्मा ने इस बारे में बताया कि बुधवार को केंद्र पर आई महिलाओं को सबसे पहले माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद गोद भराई में नारियल, मिठाई व शृंगार का सामान ग्राम की गर्भवती महिलाओं को भेंट किया गया। इसके साथ ही महिलाओं को उिचत खानपान की सलाह दी गई। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायिका अंगूरीबाई सहित अनेक बच्चे भी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-pregnant-women-adopt-074511-6266580.html
No comments:
Post a Comment