Monday, December 2, 2019

रैक पाइंट के सामने रोके खाद भरे ट्रक, चाबी ले गए किसान, लगा जाम, खातेगांव की खाद रोकी

जिले में यूरिया के लिए किसानों के साथ-साथ अब अधिकारी भी परेशान हैं। खाद की मांग और आपूर्ति के अंतर तथा वितरण व्यवस्था की खामियां को लेकर किसान सड़क पर उतर आए हैं। सोमवार सुबह किसानों ने खाद भरे ट्रक रोक कर पुराने माल गोदाम के सामने डेढ़ घंटे जाम लगाया। सेंट मेरी स्कूल के सामने एक ट्रक की किसान चाबी निकाल ले गए। ट्रक बीच सड़क पर शाम 6 बजे तक खड़ा रहा। इस कारण जाम लगता रहा। एसडीओपी व एसडीएम को किसानों को समझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। कलेक्टर ने खातेगांव जाने वाली खाद जिले में बांटने का निर्देश दिया, तब किसान माने। वहीं एसडीएम ने रविवार को आए किसानों को पहले, सोमवार को कतार में लगे लोगों को मंगलवार को वितरण की बात कही।

मार्केटिंग सोसाइटी में खाद के लिए रविवार को किसान लाइन में लगे। लेकिन खाद नहीं मिला। किसानों के नाम लिखे गए। सुबह रैक पाइंट से ट्रकों में खाद समितियों तक जाने के लिए लोड हुआ। ट्रक जैसे ही माल गोदाम के सामने पहुंचे। वहां किसानों ने ट्रक रोके। नारेबाजी कर जाम लगाया। पुराने रैक पाइंट से स्टेशन तक खाद भरे ट्रकों की लाइन लग गई। हालात बिगड़ते देख, पुलिस मौके पर पहुंची। उनके प्रयास भी बेअसर रहे। आंदोलन को भड़काने वाले एक युवा किसान से एसडीओपी की तीखी बहस हाे गई।

हरदा। किसानों को समझाइश देती हुई पुलिस।

पहले हरदा में फिर खातेगांव में जाएगा खाद

खातेगांव में रैक पाइंट नहीं है। वहां के लिए यहां से खाद जाना था। किसानों ने इसका विरोध किया। कलेक्टर एस. विश्वनाथन को जब पता चला तो उन्होंने प्रमुख सचिव व संचालक से बात की। खातेगांव जाने वाली खाद को राेका। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पहले जिले में खाद बंटेगा। तब किसान माने। एसडीएम ने कहा, रविवार को दर्ज नाम वाले किसानों को पहले खाद बंटेगा।

सुबह 6 बजे से खाद के लिए सोसाइटी के सामने खड़े रहे

32 हजार मीट्रिक टन आया, 38 की मांग, कहां गया खाद

इस बार गेहूं का रकबा 1.60 लाख हेक्टेयर हुआ। विभाग ने 38,000 मीट्रिक टन खाद की मांग की। अभी तक 32200 मीट्रिक टन खाद आया। 6000 मीट्रिक टन सोसाइटियों से बंटा। ऐसे में 6000 मीट्रिक टन की जरूरत और है। इस बीच कई किसान ऐसे हैं,जो यह शिकायत कर रहे हैं उन्हें अभी तक एक खाद भी नहीं मिला।

सोडलपुर| यहां सोमवार को किसान सुबह 6 बजे से खाद के लिए सोसाइटी के सामने लाइन में लग गए थे। यहां की समिति में 5 गांव जुड़े हैं। रविवार को 530 बोरी खाद आने की सूचना मिलते ही किसान जा पहुंचे। मशक्कत के बीच 230 किसानों ने ऋण पुस्तिका की कॉपी देकर नाम दर्ज कराए। खाद कम था, किसान ज्यादा थे। इस कारण 2-2 बोरी खाद दिया। प्रबंधक मनोज नायर ने कहा कि डिमांड भेजी है। जैसे ही आएगा बांटा जाएगा।

परेशानी इसलिए- कर्जमाफी के इंतजार में किसानों ने नहीं भरा कर्ज, सोसाइटी नहीं दे रही उधार खाद

15 हजार मीट्रिक टन खाद और आ रहा है

32200 मीट्रिक टन खाद पहले ही बंट चुका है। 6000 मीट्रिक टन सोसाइटी से बंटा है। पीएस और एमडी से बात की है। पंद्रह हजार मीट्रिक टन खाद और आ रहा है। मार्केटिंग सोसाइटी से सही वितरण नहीं करने की किसानों से शिकायत की है। जांच करा रहे हैं। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। एस. विश्वनाथन, कलेक्टर, हरदा

पारदर्शिता- जिन किसानों को खाद दिया, उनकी सूची जारी करने की मांग, जिससे वे दोबारा लाइन में न लगें

किसान सुबह 6 बजे से लगे कतार में, ट्रक नहीं होने दिया खाली

टिमरनी। मंडी गेट के सामने बैठे किसान।

भास्कर संवाददाता | टिमरनी

यूरिया के लिए सरकारी गोदाम के सामने करीब 200 से ज्यादा किसान सुबह 6 बजे से लाइन में लग गए। गोदाम 10.30 बजे खुला। खाद भरे ट्रक आए। यह खाद टिमरनी रहटगांव समितियों के लिए आवंटित था। किसानों ने खाद के ट्रक रोक कर बांटने की मांग की। गोदाम प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने समझाया। किसान नहीं माने। वे ट्रकों पर चढ़कर विरोध करते हुए मौके पर ही नकद खाद वितरण की मांग करने लगे। खाद गोदाम में खाली नहीं होने दिया। सूचना मिलने पर पुलिस व नायब तहसीलदार पहुंचे। उनकी बात भी नहीं मानी। किसान मंडी गेट के सामने धरने पर बैठ गए। नायब तहसीलदार ने 30 मिनट समझाया। बात नहीं बनी। पुलिस सख्त हुई तब किसान हटे। राजेंद्र वर्मा ने बताया कि 13 समितियों को 300 मीट्रिक टन भेजा है। मंडी से खाद नहीं बंटेगा यह किसानों को बता दिया था।

खाद की किल्लत होने से हरदा तक लगा रहे चक्कर

डंगावाशंकर| डंगावाशंकर और आसपास के किसान सुबह गहाल सोसाइटी पहुंचे। यहां खाद की किल्लत थी। खाद के लिए परेशान हरदा पहुंचे। कई किसान फसल को नुकसान से बचाने आसपास के जिलों से भी ब्लैक में जुगाड़ में लगे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harda News - mp news manure trucks stopped in front of rack point farmers took away keys jammed khatgaon manure stopped
Harda News - mp news manure trucks stopped in front of rack point farmers took away keys jammed khatgaon manure stopped


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-manure-trucks-stopped-in-front-of-rack-point-farmers-took-away-keys-jammed-khatgaon-manure-stopped-084127-6085305.html

No comments:

Post a Comment