
हरदा| पेंशनर्स एसोसिएशन मप्र की हरदा इकाई द्वारा 17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस मनाया जाएगा। रविवार को हुई बैठक में एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया। अध्यक्ष गोविंद टाले ने बताया कि पेंशनर्स दिवस पर संघ के वरिष्ठ साथियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम इंदौर रोड स्थित निजी होटल में सुबह साढ़े 9 से दोपहर 1 बजे तक होगा। हरदा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जीसी मालवीय ने हरदा शाखा द्वारा पारित प्रस्ताव की जानकारी दी। पेंशनर्स संघ की संभागीय बैठक 5 दिसंबर को बैतूल में होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-pensioners-day-to-be-celebrated-on-17th-meeting-held-084131-6085307.html
No comments:
Post a Comment