Friday, December 27, 2019

पचमढ़ी-टीकमगढ़ में सबसे सर्द रात; पारा लुढ़ककर एक डिग्री तक पहुंचा, भोपाल में भी एक डिग्री की गिरावट, पारा 5.3

भोपाल. मध्यप्रदेश में कडाके की ठंड है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्से शीतलहर की चपेट में है। कई जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है। उत्तरी इलाकों से आ रहीं बर्फीली हवाएं प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी है। कड़ाके की ठंड से कई शहरों में पाला पड़ गया है और पत्तियों पर ओस की बूंदे जम गईं हैं। राज्य के 25 शहरों में पारा 5 डिग्री या उससे नीचे दर्ज किया गया है। इधर, घने कोहरे और ज़ीरो विसिबिलिटी के कारण ग्वालियर- भिंड का मुख्यमंत्री कमलनाथ का दौरा निरस्त हो गया है। उन्हें रावतपुरा सरकार के यहां मुरारी बापू की कथा के बाद लहार-भिंड में कर्जमाफी के कार्यक्रम में भाग लेना था।

टीकमगढ़, रायसेन और रतलाम इलाकों में पाले का असर रहा। खेतों में फसलों पर ओस जम गई है। प्रदेश में सबसे सर्द रात टीकमगढ़ में रही, जहां पर पारा पारा 1.5 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं पचमढ़ी में तापमान 1.2 डिग्री दर्ज किया गया है। एक दिन में दो डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन में भोपाल में लगातार दूसरे दिन पारे में गिरावट जारी रही है और न्यूनतम तापमान एक डिग्री घटकर 5.3 डिग्री दर्ज किया गया, शुक्रवार को ये 6.3 डिग्री था।

उत्तर से आ रही है बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश कड़ाके की ठंड से ठिठुर गया है। ज्यादातर शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मालवा, निमाड़, बुंदेलखंड, भिंड, ग्वालियर-चंबल और महाकौशल समेत भोपाल संभाग के इलाकों में ज्यादातर शहरों में शीत लहर और कोल्ड डे जैसे हालात रहे। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया ने बताया कि नमी कम हो गई है उत्तर से सर्द हवाएं सीधे आ रही हैं, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ग्वालियर चंबल में विजिबिलिटी शुक्रवार को आधी रात से ही जीरो हो गई है। वहीं टीकमगढ़, खजुराहो और शिवपुरी में विजिबिलिटी 50 मीटर तक चली गई।

जिले - शहर

तापमान (डिग्री में)

पचमढ़ी 1.2
टीकमगढ़ 1.5

उमरिया

1.9
बैतूल 2.8

भोपाल

5.3
जबलपुर 4.4
खजुराहो 4.0
सीधी 3.2
सतना 5.2
रीवा 4.6
ग्वालियर 4.3
गुना 5.2
शाजापुर 5.0
उज्जैन 5.0
रतलाम 5.2
सागर 4.0
रायसेन 3.2
दमोह 2.5
इंदौर 6.6

बैतूल

2.8

खरगोन

3.7


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मप्र के ज्यादातर शहर और जिले शीतलहर की चपेट में हैं। टीकमगढ़ और पचमढ़ी में सबसे सर्द रात रही।
प्रदेश के रायसेन, रतलाम, टीकमगढ़ में रात को फसलों पर पाला पड़ा, जिससे ओस जम गई।
रतलाम में भी खेतों में फसल पर ओस की बूंदें जम गईं।
ठंड के सीजन का पहला पाला पड़ा है। इससे फसल को फायदा होने का अनुमान है।


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/the-coldest-night-in-pachmarhi-tikamgarh-mercury-slipped-to-one-degree-bhopal-also-dropped-by-one-degree-to-53-126399225.html

No comments:

Post a Comment