Saturday, December 28, 2019

मिनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 21 करोड़ मिले

रतलाम.हमारे शहर में अब मिनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 10 स्थानों पर स्मार्ट स्क्रीन लगेगी। इसमें पब्लिक अनाउंसमेंट, पब्लिक सुरक्षा, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम दिखाए जाएंगे। शहर के 7 चौराहों पर रोटरी बनाने व हाईमास्ट लगाने के साथ ही सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसमें ट्रैफिक थाना चौराहा, बाजना बस स्टैंड चौराहा, नगर निगम चौराहा, अलकापुरी चौराहा, दो बत्ती चौराहा, फव्वारा चौक, दिलबहार चौराहा शामिल हैं।

शहर में मिनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के पहले चरण में 21 करोड़ के काम शुरू किए हैं। कृषि मंडी महू रोड से फव्वारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है। यह सड़क के दोनों ओर से 50-50 फीट चौड़ी की जा रही है।

पाइप लाइन के काम तय समय में पूरे करें
कलेक्टर रुचिका चौहान ने नगर निगम आयुक्त को कहा है कि शहर में पाइप लाइन डालने के जितने काम चल रहे हैं यह तय समय में पूरे होना चाहिए ताकि मिनी स्मार्ट सिटी से जुड़े काम शुरू किए जा सके। मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा मिनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए जाने वाले कामों की डीपीआर स्वीकृत हो गई है, टेंडर हो चुके हैं।

6.18 करोड़ रु. से बनेंगी शहर की प्रमुख सड़कें
मिनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सैलाना फोरलेन के जवाहर नगर तिराहे से गांधीनगर, लक्ष्मणपुरा, रेलवे कॉलोनी होते हुए जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट तक 2 करोड़ 47 लाख से सड़क बनेगी। इसमें स्ट्रीट लाइट केबल भी अंडर ग्राउंड की जाएगी।
3 करोड़ 71 लाख से बाजना बस स्टैंड से अमृत सागर गार्डन, त्रिपोलिया गेट, चांदनी चौक होते हुए आबकारी चौराहे तक रोड साइड ड्रेन बनाई जाएगी। इसमें स्ट्रीट लाइट केबल अंडर ग्राउंड की जाएगी। इसमें कैरिज-वे पर डिवाइडर निर्माण, फुटपाथ निर्माण, सड़क मरम्मत की जाएगी।

यहां बनेंगी रोड साइड ड्रेन
  • महाराणा प्रताप चौराहा सैलाना बस स्टैंड से लोकेंद्र टॉकीज होते हुए कॉलेज चौराहे तक 1.25 करोड रुपए की लागत से रोड साइड ड्रेन, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट केबल अंडर ग्राउंड करने के साथ डिवाइडर बनाया जाएगा।
  • शास्त्री नगर मेन रोड पर 129 लाख से साइड ड्रेन, सड़क नवीनीकरण, फुटपाथ निर्माण, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट केबल अंडर ग्राउंड करने का काम होगा।
  • महू रोड कृषि उपज मंडी से नए कलेक्टोरेट होते हुए फव्वारा चौक तक साइकिल ट्रैक, रोड साइड ड्रेन तथा फुटपाथ बनेगा। इस पर पर 2.45 करोड़ रुपए खर्च होंगे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/21-crores-received-in-mini-smart-city-project-126399257.html

No comments:

Post a Comment