केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो एसपी साबिया खान ने बताया मुखबीर से सूचना मिली थी कि गुड़गांव से मंदसौर-रतलाम होकर बेंगलुरू जा रहे कंटेनर में डोडाचूरा तस्करी हो रही है। इंस्पेक्टर संजय बरनवाल, आरएस नेगी, आरक्षक शांतिलाल के साथ हम फोरलेन के माननखेड़ा टोल नाके पर पहुंचे। कंटेनर रोककर तलाशी ली तो उसमें 8 वैगनआर थी। इसमे से एक वैगनआर में 170 किलो डोडाचूरा भरा था। आरोपी कैलाश निवासी दिल्ली, जितेंद्र निवासी बिहार और सत्यनारायण निवासी मंदसौर को गिरफ्तार किया है। इन्होंने मंदसौर जिले से ही डोडाचूरा लोड किया था। ये कहां और किसे देने जा रहे थे, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/dodachura-was-loaded-into-the-container-being-transported-from-gurgaon-to-bangalore-narcotics-caught-3-arrested-126407234.html
No comments:
Post a Comment