रामसिंह राठौड़ के पुत्र व घोड़े के केयर टेकर शक्तिसिंह राठौड़ ने बताया प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1 लाख व द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपए था। उनके घोड़े को द्वितीय पुरस्कार व शील्ड मिली है। अभी तक वह पुष्कर, पंजाब, गोगापुर में घोड़ों का प्रदर्शन करवा चुके है। उनके पास 5 घोड़े है। जिन्हें देश में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में शामिल किया जाता है।
22 माह का है यह घोड़ा
शक्तिसिंह ने बताया मारवाड़ी नस्ल का यह घोड़ा अभी 22 माह का है और इसके मात्र दो दांत ही आए है। अभी इसे बड़ा होने पर काफी समय लगेगा। जब यह बड़ा हो जाएगा और इसकी केयर अच्छे से होगी तो यह और भी सुंदर नजर आने लगेगा। मेले में घोड़े की कीमत 10 लाख रुपए लग चुकी है। हालांकि इसे बेचना नहीं है, क्योंकि उन्हें व उनके परिवार को घोड़े पालने का शौक है। इसके लिए बाकायदा नायन-भीकमपूर रोड पर उन्होंने घोड़ांे का अस्तबल तक तैयार कर रखा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/nukra-horse-of-marwari-breed-of-the-city-got-the-award-of-31-thousand-126407224.html
No comments:
Post a Comment