Friday, November 29, 2019

पोरसा में छात्रा की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

राठौर समाज ने मुरैना के पोसरा में दिनदहाड़े छात्रा मोहिनी राठौर की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। शुक्रवार को समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक बीएस बिरदे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। समाज के अध्यक्ष अशोक राठौर ने कहा कि छात्रा की गोली मारकर निर्मम हत्या की समाज कड़ी निंदा करता है। उन्होंने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। इस दौरान समाज के लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-demand-to-arrest-those-accused-of-killing-a-student-in-porsa-084131-6060301.html

No comments:

Post a Comment