Monday, November 25, 2019

रातें होने लगीं सर्द, दिन में सुहानी लगने लगी धूप

सुबह के समय सैर करने वाले लोगों की संख्या अन्य सीजनों के मुकाबले सर्दी में बढ़ गई है

भास्कर संवाददाता|बेगमगंज

नवंबर का महीना जैसे-जैसे बीत रहा है, वैसे ही सर्दी भी अपना असर दिखाने लगी है। शाम के बाद मौसम में बदलाव आने से लोगों की दिनचर्या बदलने लगी है। गर्म कपड़ों का सहारा लोग लेने लगे हैं। मौसम के बदलाव में दिनचर्या के साथ ही लोगों के जायके में भी अंतर आया है।

लोग खाने-पीने में गर्म तासीर की वस्तुएं उपयोग करने लगे हैं। सुबह मॉर्निंग वाॅक के बाद धूप का आनंद चाय या काॅफी की चुस्कियों के साथ लिया जा रहा है। बाजार में भी बिकने वाली चाय में अब अदरक मिलाया जाने लगा है। होटलों आदि के अलावा अन्य दुकानें भी गर्मी देने वाली वस्तुओं से सज गए है। लोगों का कहना है कि शाम के बाद सर्दी बढ़ रही है। देर सुबह तक बाहर बैठने पर सूरज की किरणों की चुभन की जगह गुनगुनी धूप सुहाने लगी हैं। शाम के बाद बाहर निकलने पर गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। देर रात बाहर होने पर मफलर व टोपे की जरूरत पड़ने लगी है। वहीं किसानों के मुताबिक धीमी गति से बढ़ने वाली ठंड खेती किसानी के हिसाब से सबसे बढ़िया मानी जाती है। सुबह के समय सैर करने वाले लोगों की संख्या अन्य सीजनों के मुकाबले सर्दी में बढ़ गई है। ठंड हेल्दी सीजन होता है। इस समय किया गया व्यायाम व खुराक सालभर काम आती है। इसी के चलते लोग सुबह घूमने के साथ व्यायाम कर रहे है। वहीं बाजारों में भी ऐसी वस्तुअाें की बिक्री बढ़ी है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है। लोग सुबह नाश्ते से लेकर रात्रि भोजन तक गर्म तासीर वाले व्यंजनों का उपयोग कर रहे है। नगर में गजक, पिंड, खजूर, दूध जलेबी सहित ड्राॅयफूड आदि की बिक्री बढ़ी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-the-nights-started-getting-cold-the-sun-started-getting-pleasant-during-the-day-063640-6027927.html

No comments:

Post a Comment