भास्कर संवाददाता|बेगमगंज
नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रयोगशाला खुलने से छात्रों में हर्ष है, छात्रों को नए-नए प्रयोगों को स्वंय करके सीखने में रूचि ले रहे है।
विद्यार्थियों ने बताया कि वह रोज रसायन विज्ञान के प्रयोग निरंतर रूप से कर रहे हैं, जिसमें उनको नित्य नया सीखने के लिए मिल रहा है। रसायन विज्ञान के प्रति एक नया उत्साह उत्पन्न हो रहा है। वहीं विज्ञान के शिक्षक संतोष साहू ने बताया कि प्रयोगशाला प्रारंभ होने से बच्चों में खुशी है और बच्चे विज्ञान के बारे में जान रहे है। उनके प्रयोगों में रुचि भी ले रहे हैं। कुछ दिन पूर्व एसडीएम अनिल जैन, जनपद पंचायत सीईओ शैलेष पाण्डेय भी यहां पर आए थे जिन्होंने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया और विज्ञान के प्रयोग में बच्चों को टिप्स भी दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-science-experiments-being-taught-to-students-063644-6027893.html
No comments:
Post a Comment