रेलवे स्टेशन पर एटीएम नहीं होने से यात्रियों को जरूरत पड़ने पर स्टेशन के बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में कई बार यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाती है। स्टेशन में एटीएम नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी बाहर से आने वाले यात्रियाें काे हाेती है। बाहर से आने वाले यात्री बसों से उतरकर ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन आ जाते हैं। रेलवे स्टेशन पर टिकट व अन्य खाद्य सामग्री लेने के लिए रुपए करने के लिए स्टेशन परिसर में एटीएम मशीन की तलाश करते हैं। कई बार यात्री को बैतूल स्टेशन पर एटीएम नहीं होने की जानकारी नहीं हाेती है। इस समस्या को देखते हुए रेलवे ने एसबीआई के अधिकारियों से चर्चा कर स्टेशन परिसर में एटीएम लगाने की मांग रखी थी। इस पर एसबीआई अधिकारियों ने एटीएम लगाने पर अपने स्वीकृति दे दी है। बैंक जल्द ही बैतूल, आमला और पांढुर्ना रेलवे स्टेशन परिसर में एटीएम लगाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-passengers-will-get-atm-facility-at-betul-and-amla-railway-stations-064150-6021924.html
No comments:
Post a Comment