Sunday, November 24, 2019

दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल

मोहदा थाने के चिल्लौर गांव में शनिवार शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए। घायलों को भीमपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी संदीप परतेती ने बताया पोतला निवासी पीलू कास्देकर (36) व बाबूलाल चौहान (28) बाइक से चिल्लौर बाजार करने आए थे। बाजार करके वे वापस लौट रहे थे।

रास्ते में दामजीपुरा की ओर से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में पीलू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाबूलाल व दूसरी बाइक पर सवार दिलीप घायल हो गया। घायलों को भीमपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-one-youth-killed-two-injured-in-two-bike-collision-064146-6021923.html

No comments:

Post a Comment