Sunday, November 17, 2019

नहीं हो पाई मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा

अशोकनगर| 15 और 16 नवंबर को मंडल अध्यक्षों की रायशुमारी के बाद नामों की घोषणा रात को ही होना थी। लेकिन रायशुमारी में आए अलग-अलग नामों पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अभिमत जानने के बाद घोषणा अटक गई है। अब भाजपा के चुनाव सहायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य द्वारा सोमवार को घोषणा करने की बात कही जा रही है।

भाजपा के जिले में 13 मंडल है। इन मंडलों में नए अध्यक्ष की ताजपोशी के लिए दो दिनों से शहर के विश्राम गृह में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और चुनाव प्रभारी बंशीलाल गुर्जर कर रहे थे। शनिवार की रात रायशुमारी के बाद भास्कर से बातचीत में श्री गुर्जर ने रात को ही सूची घोषित करने की बात कही थी। सूत्रों की मानें तो मंडल अध्यक्ष के लिए दो नाम जिनमें दिलीप शर्मा और अंकित बड़कुल के सामने आए। दोनों नामों के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी सहमति दी। इससे सूची जारी नहीं हो सकी। अब सोमवार को सूची जारी करने का दावा किया जा रहा है।

साेमवार को हो जाएगी घोषणा: मंडल अध्यक्ष की उम्र 40 साल से एक दिन भी ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसके चलते सभी दस्तावेजों का निरीक्षण में भी समय लग गया है। सोमवार को सभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो जाएगी। -नीरज मानोरिया, चुनाव सहायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-announcement-of-names-of-mandal-presidents-could-not-be-done-063135-5966867.html

No comments:

Post a Comment