Sunday, November 17, 2019

न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़ा, आज छाए रहेंगे बादल

अशोकनगर| विगत दो दिनों से तापमान में गिरावट के बाद रविवार को फिर तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। एक दिन पहले सुबह 11 बजे तक छाया कोहरा रविवार को सुबह ही छंट गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहते हुए 16 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएस तोमर के मुताबिक चक्रवात बुलबुल का असर सोमवार को क्षेत्र में रहेगा। इसके बाद आसमान पर बादल छाने के साथ ही कहीं पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान बादलों में नमी की वजह से कोहरा भी छाया रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-minimum-temperature-increased-by-1-degree-cloudy-sky-will-prevail-today-063139-5966869.html

No comments:

Post a Comment