Wednesday, November 20, 2019

योग शिविर में साधकों ने किया मेरिडियन व्यायाम

स्वयं स्वस्थ बनो अभियान एंव जैन युवा संगठन गुना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय योग प्रशिक्षण एवं प्राकृतिक जीवन जाग्रति शिविर, का आरंभ एसपी राहुल लोढा एवं अभियान की डॉ. गीता जैन ने एवं शिविर प्रायोजक जितेंद्र खुराना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि श्री लोढा ने कहा कि हर इंसान को अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए, योग ऐसी क्रिया है, जिससे हर उम्र का इंसान जुड़कर स्वयं को शारिरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रुप से स्वस्थ कर सकता है। डॉ. गीता जैन ने शिविर के प्रथम दिन की शुरुआत मेरिडियन व्यायाम से कराते हुए बताया कि मानव शरीर में 72000 नाड़ियां होती हैं एवं 21 मुख होते है। सहयोगी दीपक जानी ने मेरिडियन व्यायाम के माध्यम से शरीर के जाम पड़े हुए सारे जोड़ों को खोलने वाले व्यायाम करवाए। शिविर में 21 नवंबर से योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-seekers-did-meridian-exercise-in-yoga-camp-072544-5990554.html

No comments:

Post a Comment