Wednesday, November 20, 2019

काॅलेज में स्वच्छता दूतों को लगाए बैच

गुना| स्वच्छता मिशन टाप टेन के तहत पीजी कॉलेज ग्रुप द्वारा नियमित रुप से सफाई अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। जिले भर में मिशन का नेतृत्व कर रहे कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने कॉलेज में आकर अभियान में शामिल स्वच्छता दूतों को बैच लगाकर एंबेसडर बनाया गया। अभियान में कई छात्र कॉलेज में साफ-सफाई कर स्वच्छता दूत की भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर देशराज यादव, ब्रजेश बघेला, अंकित रजक, शानू जाटव,गिर्राज यादव, आकाश ओझा, नवजोत सिंह, विशाल रघुवंशी, दर्शन कैरो, विवेक यादव, इकरार खान, कान्हा रघुवंशी आदि को बैच लगाकर स्वच्छता दूत बनाया गया। मंच संचालन एलएलबी के छात्र रविंद्र सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत गौरव रघुवंशी, बृजभान कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में कलेक्टर द्वारा सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। शपथ का वाचन कवींद्र चौहान ने किया। कॉलेज प्राचार्य वीके तिवारी, डीपी श्रीवास्तव एवं स्टाफ सहित अन्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-batches-of-sanitation-messengers-in-college-072549-5990555.html

No comments:

Post a Comment