Saturday, November 23, 2019

ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, एक घायल

ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, एक घायल

बिस्टान | उमरखली रोड पर पेनपुर के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया। थाना प्रभारी दिनेशसिंह सोलंकी ने बताया शुक्रवार की रात करीब 9 बजे शुभम पिता रायसिंह (22) व मुनीम पिता गुला (32) निवासी सांगवीखेड़ा ट्रैक्टर लेकर बिस्टान से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान उनका ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। घायल मुनीम को जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-tractor-overturns-one-killed-one-injured-065610-6014362.html

No comments:

Post a Comment