Thursday, November 21, 2019

अनियंत्रित होकर पलटी बस, डायल 100 ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

बड़वाह | बुधवार रात करीब 1 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल 100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला खरगोन थाना बड़वाह के अंतर्गत बागफल गांव में एक बस पलट गई है। इसमें लगभग 8 व्यक्ति घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही तत्काल थाना बड़वाह और पुलिस कंट्रोल रूम खरगोन को सूचित करते हुए घटनास्थल पर पास की दो डायल 100 को भेजा गया। इनके द्वारा घायलों को शासकीय अस्पताल बड़वाह में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार बस यात्रियों को लेकर खंडवा से इंदौर जा रही थी। थाना बड़वाह क्षेत्र के अंतर्गत बागफल में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 8 यात्री घायल हुए थाना बड़वाह पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

सभी 12 आरोपियों को न्यायालय ने किया बरी

सेंधवा |
शहर के किला परिसर में मंदिर का निर्माण कर सती प्रथा का महिमा मंडन करने के मामले में न्यायालय ने गुरुवार को सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया है। उधर, अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है। आरोपी पक्ष के वकील तेजस शाह ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामेश्वर कोठे ने गुरुवार को फैसला सुनाया। इसमें आरोपी उमेश गर्ग, रेखा गर्ग, अनूप गोयल, वंदना गोयल, मीना गोयल, प्रकाश अग्रवाल, कविता अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, कृति अग्रवाल, जितेंद्र गर्ग और विपुल गोयल आदि को दोषमुक्त कर बरी कर दिया गया। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संयोजक अधिवक्ता अजय मित्तल ने बताया आरोपियों को बरी करने की जानकारी मिली है। फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-uncontrolled-bus-overturned-dial-100-transported-injured-to-hospital-073031-6000794.html

No comments:

Post a Comment