Wednesday, January 6, 2021

क्राॅसिंग के लिए कमर्चारी ने दिखाया रास्ता

इस सीजन का सबसे ज्यादा काेहरा बुधवार सुबह दिखाई दिया। कोहरा इतना अधिक था कि वाहनों के साथ ट्रेन के पहिए भी रुक गए। हाईवे से गुजर रहे दो पहिया वाहन के चालक 50 मीटर दूर तक भी नहीं देख पा रहे थे। बुधवार सुबह कालापत्थर फाटा स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर सेल्दा से आ रही मालगाड़ी को भी कोहरे के कारण रुकना पड़ा। पांच मिनट के लिए गाड़ी खड़ी की गई। इसके बाद गेट पास कर्मचारी ने 200 मीटर दूर जाकर सिग्नल देकर गाड़ी को इंदौर-इच्छापुर हाईवे क्राॅस कराया। सुबह 8 बजे कोचिंग जा रही बालिकाओं ने बताया घर से कालापत्थर फाटे तक आते-आते ओस के कारण कपड़े गीले हो गए। हाईवे पर भी सुबह वाहनों की आवाजाही भी कम ही रही।

2 दिन बाद खरगोन समेत प्रदेश के कई शहराें में मावठे के आसार

भाेपाल/खंडवा |दाे दिन बाद माैसम के तेवर फिर बदल सकते हैं। माैसम वैज्ञानिकाें का कहना है कि शुक्रवार, शनिवार काे भाेपाल, हाेशंगाबाद, इंदाैर, सागर संभागाें के जिलाें में बादल छाने और मावठा बरसने के आसार हैं। माैसम वैज्ञानिक एवं ड्यूटी ऑफिसर एचएस पांडे के मुताबिक शुक्रवार काे खंडवा, खरगाेन समेत प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में, शनिवार काे भाेपाल, इंदाैर, सागर, हाेशंगाबाद संभागाें में मावठा बरसने की रफ्तार बढ़ सकती है।​​​​​​​



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Staff showed the way for crossing


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/staff-showed-the-way-for-crossing-128096968.html

No comments:

Post a Comment