Sunday, January 3, 2021

अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर टॉली को पुलिस ने पकड़ा

थाना अंतर्गत नगर के जेरोन रोड़ पर अवैध रूप से रात में रेत भरकर जा रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा।

थाना प्रभारी नरेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि जेरोन थाना के रोतेरा गांव से अवैध रूप से रेत से भरकर संजीवन पिता विजय यादव पृथ्वीपुर की ओर ला रहा था। तभी पृथ्वीपुर आते ही उसे गश्त के दौरान पुलिस ने रोका और रेत रॉयल्टी के दस्तावेज मांगे।

जो चालक प्रस्तुत नहीं कर पाया। साथ ही ट्रैक्टर के दस्तावेज भी नहीं मिले। आरोपी चालक संजीवन यादव के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/prithvipur/news/police-caught-tractor-tow-carrying-illegal-sand-128085857.html

No comments:

Post a Comment