Tuesday, January 5, 2021

खेत में कुएं से तीन विद्युत मोटरें चुरा ले गए बदमाश

नामली के पास ग्राम काण्डरवासा में चोर एक खेत से तीन विद्युत मोटर चुरा ले गए। काण्डरवासा निवासी प्रहलाद पिता कृष्णदास बैरागी ने बताया कि फूलवारी के सामने उनका खेत है। 3 और 4 जनवरी की दरम्यानी रात खेत के कुएं पर लगी तीन विद्युत मोटरें चुरा ले गए। आसपास तलाश करने पर पता नहीं चला तो नामली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

ट्रैक्टर ट्राॅली चोरी : बिरमावल के पास ग्राम पीपलखूंटा से ट्रैक्टर ट्राॅली चोरी हो गई। कृषक शंकरलाल पिता धूलाजी कुमावत ने पुलिस को बताया 31 दिसंबर की रात को गांव में गोविंद के घर के सामने ट्रॉली खड़ी की थी। 1 जनवरी को सुबह ट्राॅली गायब थी। आस-पास ढूंढने के बाद बिलपांक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/the-crooks-stole-three-electric-motors-from-the-well-in-the-field-128093381.html

No comments:

Post a Comment