Wednesday, January 6, 2021

टाॅवर तो लगेगा, जाओ तुमसे जो बने कर लेना

शहर के इंदिरा नगर कॉलोनी में निजी मोबाइल कंपनी का टॉवर लगाया जा रहा है। रेडिएशन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को लेकर रहवासियों ने बुधवार को कलेक्टर व नगर पालिका में शिकायत की है। रहवासी शोभाराम सावले, देव भालसे आदि ने बताया कि शंकर दगड़िया वर्मा निवासी नारायणदास कॉलोनी ने यहां मकान किराए से दे दिया है। अब मकान की छत पर टाॅवर बनवा रहा है। टाॅवर लगने से रेडिएशन की किरणों से लोगों को कैंसर, हार्ट जैसी बीमारियों होगी। इसके चलते यहां टाॅवर नहीं लगाया जाए। रहवासियों ने बताया कि शंकर को शिकायत की तो उसने कहा कि टाॅवर तो लगेगा, जाओ तुमसे जो बने कर लेना। उसके पास न तो नगर पालिका की अनुमति है न ही पर्यारण बोर्ड की अनुमति है।
रहवासियों ने आरोप लगाया कि पट्‌टे की जमीन पर टाॅवर लगाने की अनुमति कैसे मिल सकती है। मकान पुराना है। टाॅवर लगाने के बाद हादसा भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही टाॅवर के काम पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो आंदोलन करेंगे।
^रहवासियों की शिकायत मिली है। टाॅवर लगाने वाले व्यक्ति से अनुमति सहित अन्य जानकारी लेंगे। -सत्येंद्रसिंह, एसडीएम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/tawar-will-look-like-go-get-what-you-want-128096941.html

No comments:

Post a Comment