Monday, January 4, 2021

विश्वकर्मा समाज मंदिर की कार्यकारिणी गठित, डॉ. विजय विश्वकर्मा बने अध्यक्ष

विश्वकर्मा समाज ने मंदिर की समस्याओं के निराकरण के लिए एक विचार गोष्ठी आयोजित की। इसमें गौड़ विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष रमेशचंद गौड़ ने की। इसमें सर्वसम्मति से श्री लक्ष्मण जी मंदिर विश्वकर्मा समाज चंदेरी की कार्यकारिणी गठित की गई।

बैठक में ग्वालियर, डबरा, भितरवार, नरवर, करैरा, मगरौनी, ललितपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, झांसी से समाज जन शामिल हुए। बैठक में संत मुरारी दास जी महाराज, संत परमदास जी महाराज, संत मुलायम दास जी महाराज के आशीर्वाद और समाजजनों की सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संरक्षण के रूप में रामलखन गौड़ ग्वालियर, कन्हैयालाल विश्वकर्मा ललितपुर, रामबाबू गौड़ डबरा, मदनलाल गौड़ ग्वालियर, ओमप्रकाश गौड करैरा, सिरनाम सिंह विश्वकर्मा करैरा, कार्यकारिणी प्रबंधक निर्मल विश्वकर्मा, रामकिशन विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा शामिल हैं। अध्यक्ष डॉ. विजय विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष दीपचंद विश्वकर्मा, सीताराम विश्वकर्मा, मनोहर लाल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष भागचंद विश्वकर्मा, सह कोषाध्यक्ष रजनीश विश्वकर्मा, सचिव महेश विश्वकर्मा एवं सदस्यों में लाल सिंह विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, श्रीराम विश्वकर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, रोहित विश्वकर्मा, राजीव विश्वकर्मा, शिवराज विश्वकर्मा, प्रतिपाल को मनोनीत किया गया।

8 दिन में पुरानी कार्यकारिणी नवीन कार्यकारिणी को देगी दस्तावेज
कार्यकारिणी गठन के बाद पूर्व पदाधिकारियों ने 8 दिन में मंदिर के हिसाब किताब संबंधित लेखा जोखा तथा मंदिर से संबंधित दस्तावेज सुपुर्द करने का आश्वासन नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को दिया। नवीन कार्यकारिणी में ग्वालियर संभाग, उत्तरप्रदेश एवं क्षेत्र के समाज जनों के शामिल होने से नवीन ऊर्जा का संकलन हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Executive of Vishwakarma Samaj temple constituted, Dr. Vijay Vishwakarma appointed president


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/chanderi/news/executive-of-vishwakarma-samaj-temple-constituted-dr-vijay-vishwakarma-appointed-president-128089600.html

No comments:

Post a Comment