Tuesday, January 5, 2021

पुलिस सख्त; डोडियार पर रासुका, भैरूगढ़ जेल भेजा

किशोरी द्वारा आत्महत्या के मामले में पुलिस पर पथराव करवाने वाले कमलेश्वर डोडियार पर पुलिस ने रासुका के तहत कार्रवाई की है। एसपी गौरव तिवारी के प्रतिवेदन पर कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने रासुका के तहत सेंट्रल जेल भैरूगढ़ भेजने के आदेश दिए।

बुधवार को कमलेश्वर को सैलाना जेल से भैरूगढ़ भिजवा दिया गया है। शादी के लिए घर से भागी किशोरी द्वारा जहर पीकर आत्महत्या करने के मामले में 1 जनवरी को परिजन के साथ आए आदिवासी संगठन के युवकों ने सरवन थाने का घेराव कर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। मामला आत्महत्या का था।

डाेडियार के खिलाफ आठ मामले दर्ज किए गए हैं
टीआई शिवा निनामा ने बताया आरोपी डोडियार के खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस पर पथराव की घटना के बाद एसपी के प्रतिवेदन पर रासुका के तहत कार्यवाही कर डोडिय़ार को भैरूगढ़ जेल भेज दिया है। आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार मोहन और पवन को न्यायालय से सैलाना जेल भिजवाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/strict-police-rasuka-on-dodiyar-sent-to-bhairogarh-jail-128093404.html

No comments:

Post a Comment