हवाओं की दिशा बदलते ही दिन और रात के तापमान में गिरावट आना शुरू हो गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। दिन के वक्त आसमान पर बादल छाए रहे।
रात के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लिहाजा दिन में मामूली ठंड महसूस की गई। रात के वक्त भी ठिठुरन ने लोगों को परेशान किया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने के कारण मौसम में ठंडक आई है। इसके अलावा तापमान सामान्य से ज्यादा होने के कारण आसमान पर बादल छाए हैं। शनिवार को दिन के वक्त बारिश होने के आसार हैं। आसमान साफ होने के बाद सर्दी का कहर बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/northeast-winds-fell-3-degrees-in-24-hours-days-mercury-registered-25-degrees-128103256.html
No comments:
Post a Comment