पन्ना टाइगर रिजर्व के पन्ना कोर परिक्षेत्र के बीट झलाई में नर बाघ पी-234(31) को पार्क प्रबंधन ने बुधवार को सैटेलाइट जीपीएस कॉलर पहनाया। रेडियो कॉलर पहनाने के बाद बाघ को स्वछंद विचरण के लिए जंगल में छोड़ दिया गया। पन्ना टाइगर रिजर्व के केन- बेतवा लिंक परियोजना के तहत भारत सरकार द्वारा पन्ना लैंड स्केप के प्रबंध योजना के लिए 14 बाघों को रेडियो कॉलर लगाने की अनुमति प्रदान की गई है।
रेडियो कालरिंग की समस्त कार्रवाई क्षेत्र संचालक एवं उप संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व के मार्गदर्शन में की गई। पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणी चिकित्सक डाॅ. संजीव कुमार गुप्ता एवं उनकी रेस्क्यू टीम के बाघ को सफलतापूर्वक रेडियो कॉलर पहनाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/ptrs-male-tiger-p-234-31-wore-radio-collar-128096381.html
No comments:
Post a Comment