Friday, January 1, 2021

20 लोगों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे

देश में कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर डर बना हुआ है। ये स्ट्रेन कहीं भी पहुंच सकता है, ऐसे में इसकी तलाश की जा रही है। रतलाम से 20 लोगों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। ताकि नए स्ट्रेन के बारे में पता लगाया जा सके।
ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद से ही डॉक्टर भयभीत हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये 70 प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैलता है। देश में भी इसके मामले सामने आ चुके हैं।
इसे लेकर विदेश से आए लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। अब तक यूके से रतलाम आए तीन लोगों के सैंपल की जांच भी हो चुकी है। जो निगेटिव निकले थे। वहीं अब 20 लोगों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे हैं। ये वे लोग हैं जो 23 नवंबर के बाद पॉजिटिव आए। इनका चयन रेंडम आधार पर किया गया है। 2 से 3 दिन में रिपोर्ट आ सकती है।

शुक्रवार को 7 नए पॉजिटिव सामने आए, अब कुल संक्रमित 4089

जिले में शुक्रवार को 7 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसी के साथ कुल संक्रमित 4089 हो गए हैं। नए संक्रमितों में धानमंडी के 43 वर्षीय पुरुष, वेद व्यास कॉलोनी के 20 वर्षीय, 32 वर्षीय पुरुष, डोंगरे नगर के 44 वर्षीय पुरुष, 44 वर्ष की महिला, इंदिरा नगर के 61 वर्षीय पुरुष, जगदेव गंज आलोट के 61 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/samples-of-20-people-sent-to-delhi-for-investigation-128078349.html

No comments:

Post a Comment