जल्द ही शहर में अत्याधुनिक शव-वाहन मिलेगा। यह शव वाहन गुजरात में तैयार हो रहा है। यह वाहन वाघेला गोशाला समिति और जनसहयोग से तैयार किया जा रहा है। इस वाहन के सहयोग के लिए परस्पर संस्था भी आगे आई है। संस्था अध्यक्ष व पूर्व एल्डरमैन महेश अग्रवाल संस्था की ओर से समाजसेवी दिनेश वाघेला को 11 हजार रुपए की राशि सभी सदस्यों के सहयोग से दी। वाघेला ने बताया शीघ्र ही अत्याधुनिक शव वाहन आवश्यकता को देखते हुए जनसहयोग से शहर के लिए मंगवाया जा रहा। संस्था के महेश व्यास, निमिष व्यास, राजेश जोशी, मितेश अग्रवाल, राजेंद्र कसेरा, रमेश पोरवाल, प्रीतम भरगट, सुभाष नागोरी, पंकज चौहान सहित अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/state-of-the-art-carcasses-will-arrive-in-the-city-soon-128035315.html
No comments:
Post a Comment