Sunday, December 27, 2020

डबल चौकी में शॉर्ट सर्किट से मकान और दुकानों में आग

डबल चौकी में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों और मकान में आग लग गई। घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

फायर ब्रिगेड के अनुसार, शिवहरे बंधुओं के मकान में अंकुर मोबाइल नाम से दुकान है। आग उसमें ही लगी थी। दुकान मालिक अंकुर जैन ने बताया कि रात करीब एक बजे की घटना है। वह मौके पर पहुंचे तो दुकान और मकान भभक रहे थे। दुकान में करीब 25 लाख रुपए का माल था।

गैस टंकी में भी धमाका हुआ। आग ने पड़ोस के जनरल स्टोर और किराना दुकान को भी चपेट में ले लिया। इनका भी फर्नीचर और अन्य सामान जल गए। सूचना मिलते ही इंदौर और देवास से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fire in houses and shops due to short circuit in double checkpoint


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/fire-in-houses-and-shops-due-to-short-circuit-in-double-checkpoint-128060738.html

No comments:

Post a Comment