Tuesday, December 1, 2020

फ्रंट लाइन में काम करने वाले कर्मचारियों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, टीका लगाने का प्रशिक्षण भी मिलेगा

जिले में जल्द ही कोरोना महामारी से बचाने के लिए कोरोना वैक्सीन कोरोना महामारी को लेकर आमजन के बीच रहकर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को लगाई जाएगी। मप्र के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जानकारी मांगे जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में जिले के 6797 कर्मचारियों की जानकारी सूचीबद्ध करके मय आधार कार्ड नंबर के साथ शासन को भेजी है। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि दिसंबर महीने के अंत तक कोरोना की वैक्सीन जिले में आ जाएगी। जनवरी माह से कोरोना वैक्सीन कर्मचारियों को देना शुरू कर दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी जिले में जिस जगह पदस्थ हैं, वहीं उनको वैक्सीन दी जाएगी। इसकी तैयारियां भी विभाग ने शुरू कर दी है।

कोरोना काल में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की जानकारी भेजी
मप्र के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिले में कोरोना ड्यूटी और आमजन के बीच रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास के कर्मचारियों की जानकारी मांगी थी। इस जानकारी में कर्मचारी का नाम, उसकी पदस्थापना के साथ उसका आधार नंबर प्रोफार्मा में भरकर भेजा है। जिले में दोनों ही विभागों के 6797 अधिकारी-कर्मचारी की जानकारी मप्र शासन को भेजी गई है।

दूसरी बार में बच्चे-बुजुर्गों, तीसरी बार में युवाओं को मिलेगी वैक्सीन
जिले में पहली बार में कोरोना ड्यूटी में लगे स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग को कोरोना वैक्सीन मिलेगी। इसके बाद दूसरी चरण में 10 साल से कम उम्र के बच्चों, 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन मिलना शुरू होगी। तीसरे फेज में 30 से 60 साल तक की उम्र के युवाओं को कोरोना वैक्सीन मिलेगी। मुरैना जिले में तीन चरणों में कोरोना वैक्सीन का वितरण होगा।

भोपाल भेज दी है 6797 लोगों की सूची
स्वास्थ्य विभाग भोपाल ने फ्रंट लाइन पर काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों को सबसे पहले वैक्सीन देने की तैयारी है, ऐसी जानकारी मिली है। हमने भोपाल के निर्देश पर फ्रंटलाइन में काम करने वाले 9200 अधिकारी-कर्मचारियों की सूची बनाकर भोपाल भेज दी है।
डाॅ. अजय गोयल, नोडल ऑफिसर टीकाकरण

जहां पदस्थ होंगे अधिकारी-कर्मचारी, वहीं मिलेगी वैक्सीन
जिले में कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन दिसंबर महीने तक आने की उम्मीद है। जनवरी महीने से यह वैक्सीन कर्मचारियों पास पहुंच जाएगी। मुरैना जिला मुख्यालय के अलावा पोरसा, अंबाह, खड़ियाहार, मुरैना, जौरा, कैलारस, सबलगढ़, पहाड़गढ़, नूराबाद के कस्बाई व ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी सहित प्राइवेट व निजी नर्सिंग होम्स में काम करने वाले डॉक्टरों को भी सूचीबद्ध किया गया है।

कोरोना वैक्सीन आने के बाद सबसे पहले चार-पांच लोगों पर इसका ट्रायल होगा। अगर किसी को वैक्सीन रिएक्शन करती है तो उसके तत्काल इलाज के लिए भी व्यवस्था होगी। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन के लिए स्टोर रूम बनाने के लिए कहा है। साथ ही वैक्सीन सप्लाई के लिए सभी प्रबंध पहले से ही करने के निर्देश दिए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जिला अस्पताल में एक मरीज का काेराेना सैंपल लेते फ्रंट लाइन वर्कर।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/employees-working-in-the-front-line-will-get-corona-vaccine-vaccine-training-will-also-be-provided-127968503.html

No comments:

Post a Comment