मप्र सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ ने जिले की सहकारी समिति कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में प्रबंध संचालक एके जैन से मुलाकात की। प्रबंध संचालक ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी सभी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि बैंक सदा कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रयासरत रहता है। भविष्य निधि, ग्रेच्युटी व कर्मचारी कल्याण कोष की स्थापना की कार्रवाई की जएगी। समस्याओं का हल निकाला जाएगा। इस दौरान महासंघ के संभागीय अध्यक्ष किशोर रघुवंशी, जिलाध्यक्ष लखन चौधरी व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/employees-welfare-fund-will-be-established-128049969.html
No comments:
Post a Comment