Saturday, December 5, 2020

जमीन पर विवाद, दुकानों की नीलामी रोकी

कस्बे के रामद्वारा मंदिर के पास खाली जमीन पर बनाई जाने वाली दुकानों की नीलामी को शनिवार को अपर कलेक्टर के आदेश के बाद अचानक रोक दिया गया। नीलामी पर रोक के आदेश आने के साथ ही नीलामी शुरू होने से पहले ही नगर परिषद के अधिकारी सारा सामान उठाकर वापस आ गए। नीलामी का अचानक स्थगित हो जाना शनिवार को नगर में चर्चा का विषय रहा।

गौरतलब है कि बड़ौदा कस्बे में रामद्वारा मंदिर के पास जमीन पर नगर परिषद के द्वारा दुकानों का निर्माण कार्य कराया जाना है। इसके लिए भूमि आवंटन को लेकर शनिवार को नप के द्वारा नीलामी का आयोजन किया गया था, लेकिन इससे एक दिन पूर्व बड़ौदा राजदरबार के राजकुमार महीपत सिंह गौड़ के द्वारा डूडा अधिकारी और अपर कलेक्टर विजेंद्र यादव को एक आवेदन दिया गया। जिसमें उक्त भूमि को रामद्वारा संप्रदाय की भूमि बताया गया है। इसके बाद नीलामी होने शुरू होने से पूर्व ही अपर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से नीलामी पर रोक लगाए जाने के निर्देश जारी किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/sheopur/news/dispute-over-land-auction-of-shops-stopped-127984962.html

No comments:

Post a Comment