Saturday, December 5, 2020

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पहुंचे तो आधा घंटे में ही बाजार बंद

शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही एक बार फिर मिलावट की आशंका को देखते हुए फूड सेफ्टी विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। शनिवार को कराहल पहुंची फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने तीन दुकानों से सैंपल लिया। कार्रवाई की सूचना के साथ ही कराहल का बाजार बंद हो गया। हालांकि फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मिलावट खोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

फूड सेफ्टी ऑफिसर हनुमान मित्तल शनिवार को कराहल पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले करियादेह तिराहा स्थित गुरु मिष्ठान भंडार से दूध, दही, मावा व मावा से बनी मिठाई का सैंपल लिया। इसके बाद वह अपना वाहन लेकर मुख्य बाजार में दीपक किराना और गुप्ता किराना स्टोर पहुंच गए।

यहां उन्होंने दुकान के अंदर रखी सभी प्रकार दाल व तेल का सैंपल लिया। मुख्य बाजार में खाद्य विभाग की गाड़ी आती देख अन्य किराना व मिष्ठान भंडार संचालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई। कार्रवाई होती देख आधा घंटे में ही कराहल का पूरा बाजार बंद हो गया। फूड सेफ्टी ऑफिसर का कहना है कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इसके तहत पूरे जिले में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/karhal/news/market-closed-within-half-an-hour-after-the-food-security-officer-arrived-127984958.html

No comments:

Post a Comment