Friday, December 4, 2020

शहर की कॉलोनियों में जलभराव, लगे कचरे के ढेर, इसलिए सर्वेक्षण की रैंकिंग में भी पिछड़ने का डर

स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग के लिए कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। 4 जनवरी से मुरैना सहित देश के चार हजार से ज्यादा शहरों में एक साथ स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू होगा और ये देखा जाएगा कि कौन सा शहर सफाई के निर्धारित मापदंडों को पूरा कर रहा है।

मुरैना शहर को पिछले सर्वे में देश में 190वीं रैंक मिली थी। जबकि वर्ष 2018 में मुरैना शहर 126वें नंबर पर रहा था। कुल मिलाकर नगर निगम में व्याप्त अराजकता की वजह से शहर सफाई के मामले में आगे बढ़ने के बजाय बदतर स्थिति में चला जा रहा है। इस बार मुरैना शहर को टॉप-10 में लाने की कोशिश के दावे किए जा रहे हैं। पर जमीनी हकीकत कुछ और है यानि सफाई की रैंकिंग दिलाने वाले जितने भी मापदंड हैं, उन्हें किसी न किसी कारण से पूरा करने में प्रशासन नाकाम हो रहा है।

वहीं इस संबंध में निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ललित शर्मा के मोबाइल 9753045406 और उनके सहायक प्रशांत पचौरे के मोबाइल 8962915412 पर कई बार संपर्क किया गया, लेकिन इन्होंने फोन रिसीव करने के वजाए हर बार काट दिया।

सिद्ध नगर

सिद्ध नगर क्षेत्र में बस्ती में हुआ जलभराव।
सिद्ध नगर क्षेत्र में बस्ती में हुआ जलभराव।

शहर की सिद्ध नगर क्षेत्र बारह फुटा हनुमान मंदिर के सामने नालियों की सफाई नहीं होने से घरों से निकलने वाला पानी खाली प्लाटों में भर जाता है। इस कारण बस्तियों में गंदगी फैल रही है। वहीं खाली प्लाटों में हो रहे जलभराव के कारण आसपास के मकानों की नींव कमजोर हो रही है। इस कारण इस कॉलोनियों में कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। यहां पानी के सड़ने के कारण दिन भर बदबू आती रहती है। दुर्गंध के कारण स्थानीय रहवासियों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

छौंदा गांव

छाैंदा स्कूल के पास लगा कचरे का ढेर।
छाैंदा स्कूल के पास लगा कचरे का ढेर।

नगर निगम सीमा क्षेत्र के छाैंदा गांव में हाईस्कूल का नया भवन बना है। इस भवन के सामने निगम ने शहर के कचरे को फिंकवाना शुरू कर दिया है। कचरा डंप होने से स्कूल तक दुर्गंध पहुंच रही है इससे छात्रों व शिक्षकों को परेशानी हो रही है। स्कूल प्राचार्य फूल सिंह दिनकर का कहना है कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की तैयारियां शुरू हो गई हैं और निगम कचरे काे शिक्षा मंदिरों के सामने फिकवा रहा है। कचरे के लिए निवी में साइट बनाई गई है तो छौंदा को कचरा घर क्यों बनाया जा रहा है।

एमएस रोड

मस्जिद के पास बस्ती में लगा कचरे का ढेर।

एमएस रोड से सटी मस्जिद के सामने खाली पड़े प्लॉटों में नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा गली-मोहल्लों से समेटा जा रहा कचरा फैंका जा रहा है। जिससे बस्ती के बीच कचरे का पहाड़ सा बन गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मस्जिद के सामने कचरा फैंकनें से 500 परिवार परेशान हैं। क्योंकि यहां गंदगी रहने से मवेशियों का विचरण बढ़ गया है तथा दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिद्ध नगर क्षेत्र में बस्ती में हुआ जलभराव।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/water-colonies-garbage-piles-in-city-colonies-hence-fear-of-lagging-in-survey-rankings-127979457.html

No comments:

Post a Comment