Friday, December 4, 2020

तालाब किनारे काट रहे थे हरी लकड़ियां वन विभाग ने जेसीबी से उखाड़ी आरा मशीन

छैरा में तालाव किनारे संचालित अवैध आरामशीन को वन विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को उखाड़ दिया। शिकायत थी कि आरामशीन पर हरी लकड़ियों को काटा जा रहा है। रेंजर ओपी रायकवार को कार्रवाई पूरी करने तक आरामशीन चलाने वाले संचालक का नाम व पता मालूम नहीं हो सका।

जानकारी के मुताबिक, वनमंडल अधिकारी अमित को सूचना मिली कि छैरा में तालाब के पास एक अवैध आरामशीन चल रही है। आरामशीन पर लकड़ी का चिरान होता है। डीएफओ ने इस मामले में कार्रवाई के लिए जौरा व मुरैना के रेंजर्स की टीम बनाकर जौरा व बागचीनी पुलिस से इस मामले में पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए कहा।

शुक्रवार की अपराह्न 3.30 बजे वन विभाग की टीम व पुलिस बल एक जेसीबी लेकर कार्रवाई के लिए तालाब पर पहुंचे और वहां 40 मिनट की तोड़फोड़ के दौरान अवैध आरामशीन को जड़ से उखाड़ फेंका। उखाड़ी गई आरामशीन के कलपुर्जों समेत जनरेटर सेट काे वन विभाग की टीम ने एक ट्रक में लोड़ कराया और उसे जौरा पहुंचा दिया। वन टीम यह जानने का प्रयास कर रही है कि आरा मशीन का संचालक कौन है ताकि उसके खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरा मशीन काे उखाड़कर ट्रक में जब्त कर ले जाती वन विभाग की टीम।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/the-forest-department-was-cutting-the-woods-on-the-banks-of-the-pond-the-saw-machine-was-uprooted-from-jcb-127979332.html

No comments:

Post a Comment