बिजली कंपनी ने जिले में 50,000 रुपए से ज्यादा की बकाया वसूली के मामले में संपत्ति की कुर्की करने की कार्रवाई शुरू कर दी है शनिवार को ग्राम धनवाड़ा, कुड़ावा और पाहनपाट में तीन लोगों से ट्रैक्टर, बाइक और चक्की की माेटर कुर्क की। बिजली कंपनी के उप महाप्रबंधक आरके अग्रवाल ने बताया जिन उपभोक्ताओं पर 50, 000 से ज्यादा की राशि लंबे समय से बकाया चल रही है, उन्हें पूर्व में भू राजस्व संहिता की धाराओं के तहत नोटिस देकर तामीली कराई जा चुकी है। बकाया राशि जमा करने के लिए समय भी दिया था।
इसके बावजूद उपभोक्ताओं ने राशि जमा करने में रुचि नहीं ली। ऐसे बकायेदारों की चल-अचल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया धनवाड़ा में अफारिया बाई रामप्रसाद पर 65561 रुपए की राशि बकाया थी। शनिवार को ट्रैक्टर कुर्क किया।
ग्राम कुड़ावा के घनश्याम रामसिंह पर 76, 837 रुपए बकाया थे। राशि भुगतान नहीं करने पर उनकी बाइक कुर्क की। अग्रवाल ने बताया पाहनपाट के शिवप्रसाद सरवर ठाकुर पर 1, 19, 245 रुपए लंबे समय से बकाया थे। उनकी चक्की की 5 हॉर्स पावर की माेटर कुर्क की। उन्होंने बताया 29 दिसंबर को विद्युत वितरण केंद्र मसनगांव के अंतर्गत आने वाले गांवाें में कुर्की अभियान चलाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/power-company-attached-tractor-bike-motor-128057074.html
No comments:
Post a Comment