Friday, December 4, 2020

फलदान में डीजे पर चल रहा था डांस, किसी ने कर दिया हर्ष फायर, मामा-भांजा घायल

अटेर थाना क्षेत्र के खड़ेरीपुरा गांव में मुरैना के परीछा से लगुन फलदान लेकर आए लड़की पक्ष के लोग जब डीजे पर डांस कर रहे थे तभी किसी ने हर्ष फायर किया, जिससे लड़की पक्ष के मामा- भांजे गोली लगने से घायल हो गए। यह घटना बुधवार की रात 9.30 बजे की है। अटेर पुलिस ने गुरुवार की रात अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश की जा रही है। लेकिन कोई भी यह बताने का तैयार नहीं है कि आखिर फायर किया किसने था। ऐसे में पुलिस अब लगुन फलदान के वीडियो और फोटो तलाश रही है।

बताया जा रहा है कि मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परीछा गांव से नरेश सिंह तोमर अटेर क्षेत्र के खड़ेरीपुरा गांव में रामदास भदौरिया के यहां बुधवार की शाम लगुन फलदान लेकर आए थे। रात करीब 9.30 बजे जब रामदास भदौरिया के घर के बाहर लगे डीजे पर डांस चल रहा था तभी किसी ने 12 बोर की अधिया बंदूक से हर्ष फायर किया, जिसके छर्रे जयवंत सिंह (50) पुत्र श्यामलाल सिंह तोमर और योगेश सिकरवार पुत्र भूपल सिंह की जांघ में लगे, जिससे दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए।

वहीं गोली चलने के बाद बंदूक लिए युवक गायब हो गया। सभी लोग घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उनका उपचार शुरु किया गया। वहीं पुलिस ने जयवंत सिंह की फरियाद पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अटेर थाना के सब इंस्पेक्टर अतुल सिंह भदौरिया ने बताया कि उस युवक की तलाश की जा रही है। लेकिन कोई कुछ बोल नहीं रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/dj-was-dancing-in-the-dance-someone-made-harsha-fire-uncle-and-nephew-injured-127979230.html

No comments:

Post a Comment