Monday, December 28, 2020

ओंकारेश्वर से नर्मदा जल लेकर निकले श्रद्धालु, हाईवे पर मोबाइल लाइट जलाई ताकि कोहरे में देख सकें

सोमवार को सुबह श्रद्धालुओं की टोली ओंकारेश्वर से जल भरकर ग्राम से गुजरी। सुबह 5 बजे ओंकारेश्वर से जल भरकर गांव में पहुंचे श्रद्धालुओं को हाइवे से गुजरने पर घने कोहरे के कारण अपने मोबाइल की लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। श्रद्धालु 15 घंटे में 107 किमी का सफर तय कर धुलकोट पहुचेंगे।

सोमवार रात को 9 बजे कथा स्थल पहुचेंगे। जहां मंगलवार को सुबह तीन दिनी आयोजित श्रीराम कथा के स्थल का शुद्धिकरण किया जाएगा। मोबाइल की लाइट चालू कर धर्म पताका लेकर श्रद्धालु निकले। हाइवे पर दृश्यता 50 फीट से भी कम थी। ऐसे में लाइट जलाकर उनका प्रयास था कि वाहन चालकों भी वे नजर आ सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
समय : सुबह 7:38 बजे, फोटो : लालसिंह गौड़


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/devotees-who-took-narmada-water-from-omkareshwar-lit-mobile-lights-on-the-highway-to-see-in-the-fog-128064301.html

No comments:

Post a Comment