सर इस काली ने पूरे माेहल्ले के नाक में दम कर रखा है, आप जिस चाैराहे पर बैठे हैं, वहां पर खुले आम अवैध शराब बेचता था, आप जाे मकान ताेड़ रहे हैं, इसके अलावा सामने बड़ा मकान दिख रहा, यह भी उसी का है। इसके अलावा इधर देखिये गली में भी तीन मकान हैं, जहां पर अवैध काम चलते हैं। आप इन सभी काे ताेड़ दीजिए। महिलाओं की यह बातें सुनने पर तत्काल एसडीएम प्रदीप साेनी ने नाहर दरवाजा टीआर्ई याेगेंद्रसिंह यादव काे महिलाओं से जानकारी लेने का कहा और नगर निगम के इंजीनियर जितेंद्र सिसाैदिया काे आदेश दिया कि काली की शहर में जितनी भी संपत्ति है उसकी जानकारी मुझे दाे। महिलाओं ने अधिकारी की बातें सुनकर खुशी जाहिर की और चली गईं।
टीम ने पहले सिविल लाइन क्षेत्र में आने वाले स्वास्तिक नगर में बने गुंडे शाहिद पिता शाकिर का मकान जेसीबी से जमींदाेज कर दिया। जैसे ही मकान ताेड़ना शुरू किया ताे गुंडे की पत्नी और मां की आंख से आंसू शुरू हाे गए। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही देर में एक मंजिला बना मकान ताेड़ दिया। इस दाैरान एक छाेटा बच्चा विराेध में पत्थर उठाकर मारने लगा, जिसे आसपास के लाेगाें ने पकड़ लिया। मकान टूटने के बाद सास व बहू जिस घर में गमी हाे जाती, उस तरह का विलाप करने लगी, जिन्हें लाेगाें ने समझाया। सीएसपी विवेकसिंह ने बताया आराेपी के खिलाफ 12 प्रकरण दर्ज हैं, जिसमें 5 गाेकशी, मारपीट, अवैध सट्टा व जुआं के दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक डीएसपी किरण शर्मा, तहसीलदार पूनम तोमर, नाहर दरवाजा टीआई यादव, सिविल लाइन टीआई संजयसिंह, निगम इंजीनियर आदि माैजूद थे।
दादा के नाम पर था गुंडे काली का मकान
भवानी सागर में काली जहां रहता था, वह मकान उसके नाम से नहीं हाेकर उसके दादा के नाम से था, जिसकी रजिस्ट्री परिजनाें ने टीआई काे दिखाई, लेकिन कार्रवाई से राेक नहीं सके। गाडर-फर्सी का संयुक्त मकान हाेने से उसे जेसीबी के बजाय हथाेड़े और ड्रिल मशीन से ताेड़ा गया। दूसरे हिस्से में रहने वाली महिलाएं अधिकारियाें से कह रही थी, आप गारंटी लें कि काली का मकान ताेड़ाेगे ताे हमारा नहीं टूटेगा, क्याेंकि गार्डर-फर्सी का मकान हाेने से हमारे हिस्सा भी गिर जाएगा। अधिकारियाें ने उन्हें समझाकर कुछ घंटे के लिए दूसरे घर में रहने की सलाह दी गई।
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जेल में है बंद
एसडीएम साेनी ने बताया आराेपी राेहित उर्फ काली पिता दशरथ खिंची निवासी भवानी सागर आदतन अपराधी है, जिसने कुछ माह पहले युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था और जेल में बंद है। इसके अलावा आराेपी पर जिला बदर की कार्रवाई, मारपीट, गुंडागर्दी, अवैध शराब, मादक पदार्थ बेचने सहित अन्य मारपीट के केस दर्ज हैं। बताया जाता है कि काली का आसपास के क्षेत्र में काफी आतंक है, जिसके चलते लाेग सामने नहीं आते थे, लेकिन मंगलवार काे उसका मकान टूटने लगा ताे माेहल्ले की कुछ महिलाएं सामने आईं व पीड़ा बताने लगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/teda-goons-house-in-swastik-nagar-women-are-also-angry-with-arapi-shahid-128042688.html
No comments:
Post a Comment