Thursday, December 3, 2020

केरल की टेक्नीकल टीम ने सात घंटे किया प्रयास, नहीं निकली हाउस बोट

हनुवंतिया में पांच दिन पहले जलाशय में उठी तेज लहरों के कारण हाउस बोट पिछले हिस्से में पानी भरने से डूब गया था। इसे स्थानीय स्तर पर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद निगम के ही नेवी कमांडर ने निरीक्षण कर जलस्तर कम होने पर ही बोट निकलने की बात कही थी। गुरुवार को केरल से आई टेक्नीकल टीम ने भी करीब 7 घंटे प्रयास किया, लेकिन वे भी असफल रहे। टीम ने बोट खींचने के लिए 50 एमएम के रस्से का उपयोग किया, लेकिन वह कई बार टूट गया।
आज फिर होगा प्रयास - केरल से आई टीम के सदस्यों ने बताया सुबह 10 से शाम 5 बजे तक हाउस बोट खींचकर प्लेटफार्म पर लाने का प्रयास किया है। कई बार रस्सा टूटने के कारण सफलता नहीं मिली। हाउस बोट के पिछले हिस्से में जनरेटर का वजन ज्यादा होने से डूबा है। पिछले हिस्से में भरे पानी को भी खाली करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भी नहीं हो सका। शुक्रवार को एक बार फिर प्रयास किया जाएगा। हाउस बोट बाहर निकलने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा। हनुवंतिया में दो हाउस बोट के साथ एक क्रूज भी खड़ा है। पहली बार इन्हें प्लेटफार्म के पास खड़ा किया गया था, इस कारण बोट के अगले हिस्से को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। निगम सूत्रों के अनुसार इस जल महोत्सव में हाउस बोट भी इवेंट कंपनी को लीज पर देने की तैयारी है।
हाउस बोट को पलटाकर निकालेंगे पानी
^हाउस बोट के अंदर पानी भरा होने के कारण बाहर नहीं निकल पा रही है। केरल की टीम ने गुरुवार को प्रयास किया था। शुक्रवार को हाउस बोट को पलटाकर पानी निकाला जाएगा। बोट में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
अजय शर्मा, रीजनल मैनेजर, पर्यटन निगम, इंदौर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kerala technical team tried for seven hours, house boat did not come out


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/kerala-technical-team-tried-for-seven-hours-house-boat-did-not-come-out-127977681.html

No comments:

Post a Comment