कोरोना में स्कूल बंद हैं। इसकी सबसे ज्यादा मार छोटे स्कूलों पर पड़ रही है। इससे स्कूल बंद होने की कगार पर है। वहीं स्कूल संचालक आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। प्रदेश में 8 स्कूल संचालक आत्महत्या कर चुके हैं। स्कूल संचालकों ने शनिवार को शहीद चौक में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।
मप्र प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपेश ओझा ने बताया 8 संचालक साथी प्रदेश में खुदकुशी कर चुके हैं। साथ ही 5 स्टाफ कर्मियों द्वारा भी आत्महत्या की जा चुकी है। इसके लिए मध्यप्रदेश शासन दोषी है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पुरोहित, महेश परमार, बसंत पंड्य, रेखा त्रिवेदी, रेखा दवे, राखी यादव, रश्मि यादव, संजय गुप्ता, किरण खेड़ा, राजपाल चंद्रावत, आलेख पुरोहित, दिनेश राठौर सहित स्कूल संचालक मौजूद थे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रमुख नरेंद्र सिंह राठौर ने दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/suicide-cases-increase-school-operators-keep-silent-tribute-128057050.html
No comments:
Post a Comment