भारत सरकार व मप्र शासन खेल व युवा कल्याण विभाग के तहत उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा शासकीय महाविद्यालय बड़वाह में फिट इंडिया कैंपेन के तहत कई खेल गतिविधियों का आयोजन किया। जिसमें टेबल टेनिस, केरम, शतरंज, चेयर रेस, रस्सी कूद, पुश अप्स, सीट अप्स के साथ छात्रों के फिटनेस के स्तर को परखा गया। अभियान के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में सफाई अभियान चलाया। प्राचार्य डॉ. मंगला ठाकुर ने कहा हमें हर समय अपने शरीर का ख्याल रखना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो हम कोई भी कार्य कर सकते हैं। फिट इंडिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा शारीरिक या मानसिक अभ्यास करना है। इस दौरान प्रो. गोविंद वास्केल, डॉ. दिनेश कैथवास व अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/various-sports-activities-conducted-under-fit-india-128067832.html
No comments:
Post a Comment